गर्मी का सितम अब जानलेवा होने लगा है। गरमी के कारण नूहं के फिरोजपुर नमक में एक महिला की मौत हो गई है। बताया गया है कि यह प्रदेश में गर्मी से हुई पहली मौत है। उधर, बृहस्पतिवार को दिन भर आग बरसी।
तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का रास्ता चलना मुश्किल कर दिया। लू की वजह से सड़कों पर आवाजाही कम रही। नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक में बैंक से बुढापा पेंशन लेकर घर लौट रही महिला हाजरा (64) की गरमी से मौत हो गई।
बताया जाता है कि पेंशन लेकर बैंक से बाहर 4-6 कदम ही चल पाई थी कि अचानक उसे चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी। मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने महिला को डॉक्टर के पास पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।