वसंत विहार में अनोखे तरह की सोशल डिस्टेंसिंग दिखीं। कई लोग अपनी जगह लाइन में हेलमेट, बोतल, बैग और बोरी लगा दिए थे। लाइन बढ़ने के साथ ही लोग अपने सामान को आगे की तरफ खिसका रहे थे। कृष्णानगर में दुकान के बाहर कुछ लोगों ने लाइन में अपनी जगह पत्थर रखें हुए थे। एक खरीदार रोहित मल्होत्रा ने बताया कि टोकन पर साढ़े दस से साढ़े ग्यारह का समय लिखा है, लेकिन एक बजे वाले को पहले मिल जा रहा है। शकरपुर उपाध्याय मार्ग के एक शराब के दुकान पर पहुंचे संजय कुमार का कहना था कि टोकन लेकर घूम रहे हैं पर शराब की दुकान अब तक नहीं खुली है।
ई-टोकन लेने में भी हुई परेशानी
सर्वर में गड़बड़ी की वजह से ई-टोकन लेने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में आबकारी विभाग का कहना है कि जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। सर्वर पर अधिक लोड की वजह से दिक्कतें आ रही हैं।