फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने एसएचओ से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दल्ली के शाहदरा फ्लाईओेवर पर सड़क हादसे में जख्मी हुए युवक को अस्पताल नहीं ले जाने पर नशे में धुत एक युवक ने सीलमपुर एसएचओ के साथ हाथापाई की। खुद को वकील बताने वाले युवक ने एसएचओ की टोपी पर उसके मुंह पर दे मारी।
विज्ञापन


आखिर एसएचओ घायल युवक को अस्पताल ले गए। आरोपी गौरव (24) को काबू कर थाने लाया गया। बाद में माफी मांगने पर आरोपी को छोड़ दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को सीलमपुर थाना प्रभारी आनंद सागर किसी काम से मानसरोवर पार्क की ओर जा रहे थे। जाम की वजह से वह सड़क के दूसरी ओर से अपनी जिप्सी ले गए।
Trending Videos
विज्ञापन

थाना प्रभारी की टोपी ही उनके मुंह पर फेंक दी

इस बीच शाहदरा फ्लाईओेवर पर एक युवक ने थाना प्रभारी रोक लिया। वह सड़क पर एक घायल पड़े युवक को अस्पताल ले जाने की बात करने लगा। थाना प्रभारी ने जल्दी होने की बात कर दूसरी गाड़ी मंगाने की बात की।

इस बात पर आरोपी भड़क गया। उसने एसएचओ के साथ हाथापाई कर दी। एसएचओ की टोपी भी उनके मुंह पर फेंक दी। आनंद सागर के मुताबिक वह अपना काम छोड़कर फौरन घायल को जीटीबी अस्पताल ले गए ।

इधर युवक को काबू कर सीलमपुर थाने लाया गया। वह शराब के नशे में था। बाद में कुछ अन्य वकील भी सीलमपुर थाने पहुंच गए। माफी मांगने पर गौरव को छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक गौरव दिलशाद गार्डन इलाके में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें