फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टेंपो ठीक कर रहे चालक काे दूसरे टेंपाे ने मारी टक्कर, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
-समयपुर इलाके की घटना, पुलिस भागे आरोपी टेंपो चालक की तलाश में दे रही है दबिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में सोमवार सुबह जीटी करनाल हाईवे पर टेंपो ठीक कर रहे एक चालक को दूसरे टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपाे चालक मंडावली निवासी दिनेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोेड़कर भाग गया।बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि सिरसपुर गुरुद्वारे के सोमवार की सुबह करीब सुबह 7.30 बजे पुलिस को सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर क्षतिग्रस्त दोनों टेंपो के कारण कुछ देर तक जीटी करनाल हाईवे पर जाम लगा रहा। दोनों टेंपो को हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि मृत टेंपो चालक दिनेश दिल्ली से सोनीपत की ओर टेंपो से माल लेकर जा रहे थे। रास्ते में टेंपो खराब हो गया।


डीटीसी बस ने बुजुर्ग को कुचला

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में डीटीसी बस ने एक बुजुर्ग यात्री को कुचल दिया। बस से उतरते समय हादसा हुआ। चालक के बस आगे बढ़ाने से यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वह बस की चपेट में आ गए और उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। यात्री की पहचान चोखू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें पास के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके भाई श्यामधारी ने बताया कि वह शाहबाद डेयरी बस स्टैंड पर बस से उतर रहे थे, तभी चालक ने बस चला दी। इससे वह बस के नीचे आ गया और उसके दोनों पैर कुचल गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें