फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बंद पड़े हुंडई शोरूम में चोरी, लाखों का सामान ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



होडल। शहर के गौढोता चौक स्थित हुंडई कार शोरूम से अज्ञात चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात तब सामने आई जब शोरूम मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्याम नगर निवासी प्रवेश पाराशर ने शिकायत में बताया कि गौढोता फ्लाईओवर के पास उनका हुंडई शोरूम था, जिसे उन्होंने करीब एक माह पहले बंद कर दिया था। रविवार को जब वह शोरूम पर पहुंचे तो वर्कशॉप का जंगला टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन




अंदर जाने पर पाया गया कि शोरूम से 42 इंच की सैमसंग एलईडी, 32 सीसीटीवी कैमरे, दो डीवीआर मशीनें और कार से जुड़े कई कीमती उपकरण व मशीनें गायब थीं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पहले रेकी की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें