फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हुए विवाद के चलते बाउंसर की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Feb 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
उल्लावास गांव निवासी एक बाउंसर की अज्ञात बदमाशों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उल्लावास गांव निवासी दीपक (25) पुत्र जुगल बाउंसर है। उसके छोटे भाई ने सेक्टर-29 थाना पुलिस को बताया कि गलेरिया मार्केट केे पास बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने उसके भाई को गोली मार दी।

उसे पारस अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी डीएलएफ रमेश पाल के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला है कि वह अपने भाई व अन्य के साथ गांव की एक शादी में शामिल होने के लिए सोहना क्षेत्र में गया था, जहां पर उसका किसी से विवाद हो गया था।
विज्ञापन


मामले की छानबीन की जा रही है। परिवार वालों की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, न ही परिवार वालों की ओर से घटना स्थल की निशानदेही कराई गई। पुलिस अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें