फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उपायुक्त ने फिरोजपुर नमक के बूथ 79 से 82 का किया निरीक्षण, बीएलओ एवं बीएलए संग की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। साथ ही मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत गांव फिरोजपुर नमक के बूथ संख्या 79 से 82 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ घर-घर चल रहे गणना प्रपत्र वितरण एवं प्राप्ति कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करने के उपरांत उनका डिजिटाइजेशन एवं मैपिंग का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समयबद्ध एवं अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसे निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें