फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने विवादित सर्कुलर लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि के मामले दायर करने से संबंधित विवादित सर्कुलर वापस ले लिया है।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया था कि किसी भी ऐसे समाचार के लिए मीडिया संगठनों के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया जाएगा, जिससे सरकार के अलावा मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल या अन्य मंत्रियों की छवि को नुकसान पहुंचता हो।

केजरीवाल सरकार की ओर से जारी इस सर्कुलर पर उच्चतम न्यायालय ने स्थगनादेश दे दिया था। सर्कुलर वापस लेने का फैसला लगभग दो महीने बाद आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सर्कुलर का हुआ था कड़ा विरोध

गौरतलब है कि 6 मई को सरकार ने सर्कुलर जारी कर अपने सभी अधिकारियों से कहा था कि यदि उनकी नजर में कोई ऐसी खबर आती है, जिससे मुख्यमंत्री या सरकार की छवि खराब होती हो तो वे प्रमुख सचिव (गृह) से शिकायत करें।

जिसके आधार पर मीडिया संगठनों पर कार्रवाई की जा सके। दिल्ली सरकार के इस फैसले को विरोधी दलों ने कड़ा विरोध किया था और कहा था कि सरकार मीडिया की आवाज दबाना चाहती है।

इतना ही नहीं एडिटर्स गिल्ड आफ इंडिया ने भी दिल्ली सरकार से सर्कुलर वापस लेने की मांग की थी। जबकि भारतीय प्रेस परिषद ने सर्कुलर को प्रेस की आजादी के खिलाफ बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें