फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डिलीवरी बॉय से नकदी झपटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोेहन गार्डन की घटना, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

नई दिल्ली। मोहन गार्डन में बदमाश एक डिलीवरी बॉय से नकदी झपटकर भाग गए। बदमाशों ने डिलीवरी बॉय हिमांशु को रोककर उनसे कहा कि उन्हें नकदी की जरूरत है। वह उन्हें ऑनलाइन पैसे दे देंगे वह बदले में नकद दे दें। पीड़ित के नकदी निकालते ही बदमाश झपटकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिमांशु ने बताया कि वह सपरिवार मोहन गार्डन इलाके में रहते हैं और ब्लिंकिट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते हैं। बुधवार को वह सामान की डिलीवरी देने के लिए गुरुद्वारा रोड पर जा रहे थे। इस दौरान शनिवार चौक के पास दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोका। पिछली सीट पर बैठे युवक ने कहा कि उसे नकद पैसों की जरूरत है, वह बदले में 1500 ऑनलाइन कर देगा। जैसे ही हिमांशु ने जेब से पैसे निकाले तभी अचानक पीछे बैठे युवक ने उससे रुपये झपट लिए। दोनों युवक बाइक की रफ्तार बढ़ाकर वहां से भाग गए। हिमांशु ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें