फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निगम के 2300 शिक्षकों का अनुबंध आज होगा समाप्त

Thu, 31 Oct 2019 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
mcd
विज्ञापन

तीनों नगर निगमों के प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध पर कार्यरत करीब 2300 प्राथमिक शिक्षकों का कार्यकाल आज (31 अक्तूबर) समाप्त हो रहा है। 

विज्ञापन


इससे शिक्षकों में बेचैनी की स्थिति है, वहीं चुनावी माहौल को देखते हुए तीनों निगमों के नेताओं ने शिक्षकों को नौकरी बहाली के आश्वासन दिए हैं। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को शिक्षक भारी संख्या में निगम मुख्यालय पहुंचे।

प्रभावित शिक्षकों का कहना है कि उत्तरी नगर निगम में 891, पूर्वी में 1032 और दक्षिणी में लगभग 450 शिक्षक अनुबंध के आधार पर पढ़ा रहे हैं। इसे बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सिविक सेंटर में दक्षिणी निगम की महापौर सुनीता कांगड़ा से मिला। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में प्राथमिक शिक्षक मनोज वत्स, रोशन, प्रीतम, सुधीर दहिया और अजीम अहमद थे। महापौर ने शिक्षकों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि शिक्षकों की भर्ती जारी है। निगम के शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में बात की जा रही है।

दूसरी ओर, उत्तरी निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष रितु गोयल ने भी शिक्षकों की मदद करने का आश्वासन दिया है। उनका कहना है कि जो शिक्षक 2001 और उसके बाद से कार्यरत हैं उन्हें हटाना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


इस बारे में उत्तरी निगम शिक्षा विभाग में बातचीत जारी है। उधर, पूर्वी निगम के नेता सदन निर्मल जैन ने भी शिक्षकों का अनुबंध बढ़ाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें