फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनकर कंपाउंडर करता रहा इलाज, महिला की मौत

Sat, 29 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपाउंडर डॉक्टर बनकर तीन दिनों से बिहार की एक महिला का इलाज निठारी गांव में कर रहा था। शनिवार सुबह कंपाउंडर ने उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसे मृत देखकर कंपाउंडर फरार हो गया। पति ने कंपाउंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सेक्टर-20 थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार निवासी प्रीति कुमारी (21) पत्नी अमरजीत कुमार के साथ परिवार समेत निठारी गांव में किराये पर रह रही थी। तीन दिनों से प्रीति बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

खुद को डॉक्टर बताकर शुरू किया था इलाज

अमरजीत ने एक निजी अस्पताल में संपर्क किया, जहां उसे कंपाउंडर विजय शर्मा मिला। आरोप है कि विजय शर्मा ने खुद को डॉक्टर बताया और घर जाकर इलाज करने लगा।

आरोप है कि रविवार सुबह उसने प्रीति को एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह अचेत हो गई और थोड़ी देर बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। अमरजीत ने विजय शर्मा से पूछा तो आरोपी फौरन सारी दवाइयां एकत्र करके फरार हो गया।

अमरजीत ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एएसपी विजय ढुल के अनुसार, अमरजीत की शिकायत पर आरोपी विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, अस्पताल मैनेजमेंट से पूछताछ में पता चला है कि विजय वहां कंपाउंडर था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें