दिल्ली मेट्रो रेल में सवारी करने वालों ने एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। शुक्रवार (28 अगस्त) को मेट्रो में 31.75 लाख यात्रियों ने सफर किया, जोकि अभी तक का रिकार्ड है।
इससे पहले यह 8 अगस्त 2014 को टूटा, जब 27.60 लाख यात्रियों ने सफर किया था। डीएमआरसी के अनुसार वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका सेक्टर-21 की लाइन पर सबसे अधिक 11लाख 71 हजार 538 यात्रियों ने सफर किया।
जबकि दूसरे नंबर पर जहांगीरपुरी से हुडा सिटी सेंटर की लाइन पर 10 लाख 94 हजार 388 यात्रियों ने सफर किया।
डीएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रक्षा बंधन से एक दिन पहले दो दिनों के लिए दिल्ली मेट्रो ट्रेन की एवरेज स्पीड 33 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 36 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गयी है।