फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर की नोंक पर रखकर महिला से किया रेप

Wed, 10 Feb 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि आरोपी ने रिवाल्वर के बल पर उससे दुष्कर्म किया और उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फरीदाबाद निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को मंगलवार को दी शिकायत में कहा कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2007 में हो गई थी, जिसके बाद वह मायके वालों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


जून 2011 में उसके पिता की भी मृत्यु हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद उनके खाते से रुपये निकालने की जरूरत हुई तो बैंक की ओर से दो लोगों की गांरटी मांगी गई।

कुछ दिन पहले वह कैनरा बैंक की शाखा में गई तो उसे दो व्यक्ति हरपाल व संदीप मिले। महिला के मुताबिक हरपाल ने बैंक गारंटी देने के लिए कहा और महिला से मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन

कई बार कर चुका है महिला से दुष्कर्म

धीरे-धीरे हरपाल से उसकी बातचीत होने लगी, इस दौरान हरपाल मदद के लिए उसके घर आने लगा और उसने महिला के पिता की प्रॉपर्टी और बैंक खाते की सारी जानकारी हासिल कर ली।

महिला का आरोप है कि इस दौरान एक दिन हरपाल उसके घर आया और उसे प्रॉपर्टी के कागजात दिखाने के बहाने डबुआ कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक मकान में ले गया।

आरोप है कि हरपाल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और कनपटी पर रिवाल्वर रख कर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी दे कर हरपाल उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है, साथ ही धोखाधड़ी करके उसके पिता की प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल करके जमीन अपने नाम करा ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें