फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से भांजी की मौत, मामा घायल

Mon, 10 Nov 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह ट्रक के नीचे कुचलकर बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसके मामा की हालत गंभीर है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर राज्य मार्ग पर जाम लगा दिया तथा जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला।
विज्ञापन


फरीदाबाद हरियाणा के बड़कल गांव की रहने वाली गुुलफ्शा 18 पुत्री महफूज चार दिन पूर्व लोनी की दौलतनगर कॉलोनी में अपने मामा यासीन के घर आई थी। शनिवार को उसकी मां शाहजहां तथा पिता महफूज उसे वापस लेने आए थे।

रविवार सुबह 8.30 बजे मामा अपनी बाइक पर गुलफ्शा को बैठाकर लोनी तिराहे तक छोड़ने जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर उसके माता पिता थे। पुस्ता चौकी के पास यासीन की बाइक ट्रक की साइड लगने से सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


गुलफ्शा की ट्रक के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गया। घटना से गुस्साई भीड़ हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की, इसके बाद ही जाम खोला गया। बकौल पुस्ता चौकी प्रभारी ट्रक चालक बिशन सिंह निवासी पठानकोट हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें