फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों का राज वाले प्रश्न पर बच्चों ने दिए मजेदार जवाब 

Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजादी के जश्न को मनाने में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। बच्चों से जब पूछा गया कि अगर देश में अब भी अंग्रेजों का राज होता तो वो कैसे अंग्रेजों को भारत से बाहर निकाल
विज्ञापन

देते। 

तो उन्होंने बड़े ही मजेदार जवाब दिए। किसी ने कहा कि वो ढिशूम फिल्म के जॉन अब्राहम की तरह अंग्रेजों को धूल चटा देते तो किसी ने कहा वो मार्शल आर्ट्स से हड्डियां तोड़कर भारत से बाहर जाने पर मजबूर कर देते। 

अगर इस समय अंग्रेजों का राज होता तो लगान फिल्म की तरह अंग्रेजों को हराकर अपने देश को जीत लेता। उनको हम लोग धूल चटा देते। - यतिन, 7वीं कक्षा

मैं ढिशूम फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की तरह अंग्रेजों को भारत से भगा देता। ये देश हम सबका है। इस पर विदेशी लोग कब्जा नहीं कर सकते हैं। -रिषभ, तीसरी कक्षा
विज्ञापन


मैं सभी बच्चओँ को इकट्ठा करके देश से अंग्रेजों को भगाने का प्लान तैयार करती। बच्चे अंग्रेजों के नाक में दम कर देते और उन्हें हमारे देश को छोड़ना ही पड़ता।   - दीया रावत

मैं मार्शल आर्ट्स की छात्रा हूं। मैं मार्शल आर्ट्स सीखने वाले अपने सभी दोस्तों को बुलाकर अंग्रेजों को खूब मारती। उनको देश से बाहर निकाल देती। -पंखुड़ी 
विज्ञापन


हमारे पास बड़ी-बड़ी बंदूकें हैं। जैसे पोकेमॉन दुश्मनों को मारता है वैसे ही हम लोग भी अंग्रेजों को मार-मार कर पागल बना देते।  -विधान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें