फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाथी घाट पर व्रतियों के बीच पहुंचीं मुख्यमंत्री, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। छठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार को राजधानी के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। हजारों व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर चार दिवसीय महापर्व का समापन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हाथी घाट पहुंचीं और छठ व्रतियों के बीच पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री ने व्रती महिलाओं के साथ छठ के पारंपरिक गीत गाए, सिंदूर की रस्म निभाई और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वह पूरी तरह पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगी नजर आईं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। छठ दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लाखों लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। पूर्वांचल के लोगों ने अपनी मेहनत और योगदान से दिल्ली के विकास में अहम भूमिका निभाई है। वे दिल्ली परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करना सरकार का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें