फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों की गला रेतकर हत्या करने का मामला, कहा- गलती से हो गया गुनाह, अब जेल ही मेरा घर

Sat, 27 Apr 2019 07:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानखंड चार में शनिवार रात को पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या करने वाले सुमित को डासना जेल में रखा गया है। जेल अधिकारी उस पर नजर बनाए हुए हैं। शुक्रवार को सुमित का व्यवहार सामान्य रहा। उसने खाना भी खाया। सुमित ने कहा कि उससे गलती हो गई, वह कसूरवार है। उसे सजा मिली ही चाहिए। अब जेल ही उसका घर है। 

विज्ञापन

हत्यारोपी सुमित को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद डासना जेल भेज दिया था।

वह दो दिन से काफी गुमसुम था। वह कुछ खा पी भी नहीं रहा था। जेल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को सुमित सुबह 5.30 बजे सभी बंदियों की तरह उठा। उसने सुबह नाश्ता और दोपहर में खाना खाया। उसका व्यवहार सामान्य था। जेल अधिकारियों ने बताया कि वह एक ही बात कह रहा है कि उससे गलती में गुनाह हो गया वह कसूरवार है। उसे सजा मिलनी ही चाहिए। अब जेल ही उसका घर है। दस दिन बाद उसे बैरक में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 
 
पछता रहा है अपनों का कातिल 
जेल में बंद सुमित को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। उसका कहना है कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। वह नहीं चाहता था कि उसके बच्चे भी आर्थिक तंगी से गुजरें। इसके लिए उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दे दिया। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से रखा गया है दूर
सूत्रों का कहना है कि सुमित ने पकड़े जाने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर काफी नाराजगी जाहिर की थी। उसका कहना था कि उसने पोटेशियम सायनाइड की बजाए झूठ बोलकर दूसरी दवा दे दी। इससे वह सुसाइड नहीं कर सका। इसके बाद से जेल में दोनों के बीच कोई विवाद न हो। इसे देखते हुए सुमित और मुकेश को अलग अलग बैरक में रखा गया है। 

फ्लैट की सफाई करा पुलिस परिजनों को सौंपेगी चाबी
ज्ञानखंड चार स्थित फ्लैट संख्या एसएफ-175 बी में हुई हत्याकांड के बाद से पुलिस ने फ्लैट को कब्जे में लिया हुआ है। पुलिस ने घटना के बाद सभी साक्ष्य जुटा लिए। इसके बाद से फ्लैट पर ताला लगा दिया है। पुलिस अब फ्लैट की सफाई कराकर ही परिजनों को चाबी सौंपने की बात कह रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि फ्लैट की स्थिति काफी भयावह है। बिना सफाई किए उसे परिजनों को सौंपना मुश्किल है। उसकी सफाई पुलिस के सामने कराकर तभी परिजनों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें