नरौरा नहर में पांच लोगों को फेंकने के मामले में चालक ओमपाल के गांव रविवार को राज्य मंत्री अनिल सिंह पहुंचे। उन्होंने एनजीओ सद्भावना संस्थान की ओर से एक लाख रुपये मदद का चेक ओमपाल के परिवार को सौंपा और प्रदेश सरकार की ओर से भी जल्द मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अनिल सिंह ने कहा कि केस की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अगर किसी अन्य का नाम सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एससी-एसटी एक्ट लगाने और पीड़ित परिवार को शासन की ओर से भी मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
चालक की पत्नी आशा को स्कूल में सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दिलाने का भी उन्होंने आश्वासन दिया।