परिवहन निगम ने जिले के लोगों को नववर्ष का तोहफा प्रदान किया है। नए साल केपहले दिन मथुरा के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है।
निगम के तीर्थ स्थानों को बस संचालन अभियान की यह शुरुआत है। पुराने बस अड्डे से मथुरा के लिए सीधे बस सेवा बुधवार सुबह से शुरू हो जाएगी।
बस संचालन प्रभारी सुनील गर्ग ने बताया कि पुराने बस अड्डे से सुबह नौ बजे बस मथुरा के लिए चलेगी। यह बस नोएडा, परिचौक, एक्सप्रेस वे, जेवर कट और वृंदावन होकर दोपहर 12 बजे मथुरा पहुंचेगी।
इसका किराया 173 रुपया प्रति यात्री रखा गया है। एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि फिलहाल साधारण श्रेणी की बस का संचालन शुरू किया गया है।
मार्च से इस मार्ग पर एसी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी।
डीटीसी बस चालक की रिपोर्ट भेजी
गाजियाबाद। पुराने बस अड्डे पर डीटीसी बस केचालक ने प्लेटफार्म को नुकसान पहुंचाया। तेज गति से दौड़ती बस अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म पर चढ़ गई।
इससे प्लेटफार्म पर खड़े दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए और प्लेटफार्म भी टूट गया। डिपो के अंदर बसों को 10 किमी की गति से ज्यादा चलाने पर कार्रवाई का भी प्रावधान है।
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने चालक की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम को रिपोर्ट भेजी है। चालक पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।