फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बंट रही थी आसाराम की बेगुनाही की बुकलेट

Sun, 14 Jun 2015 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम के समर्थन में कुछ लोगों ने शनिवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर उनकी बेगुनाही की बुक लेट बांटनी शुरू कर दी।

रेलवे सुरक्षा बल ने ऐसे लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी बुक लेट जब्त कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बांटने के लिए रेल अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।

इन दिनों इसी तरह की बुक लेट न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल में भी बांटी जा रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

समर्थकों को हिरासत में लिया गया

आसाराम के समर्थक ऋषि प्रसाद के नाम से दस पेज की एक बुकलेट छपवाकर इन दिनों यहां रेलवे स्टेशनों पर बांटी जा रही हैं।

इसमें राजनीतिज्ञों और बड़े साधु संतों के बयान लिखे गए हैं जिसमें उन्हें निर्दोष बताया गया है। ओल्ड स्टेशन पर समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

आरपीएफ के एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि बुकलेट जब्त कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें