यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम के समर्थन में कुछ लोगों ने शनिवार को ओल्ड रेलवे स्टेशन पर उनकी बेगुनाही की बुक लेट बांटनी शुरू कर दी।
रेलवे सुरक्षा बल ने ऐसे लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी बुक लेट जब्त कर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बांटने के लिए रेल अधिकारियों से कोई अनुमति नहीं ली गई थी।
इन दिनों इसी तरह की बुक लेट न्यूटाउन, बल्लभगढ़ और पलवल में भी बांटी जा रही हैं।