पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान के जरिए कलाम का पार्थिव शरीर यहां लाया गया।
तीनो सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्री इस मौके पर मौजूद थे जहां राजकीय सम्मान के साथ कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही तीनो सेनाओं की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी पूर्व राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।