फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब हुए शख्स का तीन टुकड़ों में मिला शव

Fri, 12 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके के भाटी माइंट जंगल में बृहस्पतिवार एक युवक का शव तीन टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त कुलदीप कुमार (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बुधवार दिन में अचानक वह गायब हो गया था। इस बीच बृहस्पतिवार उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों व दोस्तों से पूछताछ कर फतेहपुर बेरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कुलदीप अपने परिवार के साथ भाटी माइंट की संजय कालोनी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं।

कुलदीप गुड़गांव की एक कुरियर कंपनी में नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व ही उसने गुड़गांव स्थित दफ्तर में नौकरी ज्वाइन की थी।

बुधवार को वह घर से किसी काम से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात भर परिवार ने उसकी तलाश की। सुबह के समय मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर बृहस्पतिवार दोपहर संजय कालोनी से करीब एक डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में एक युवक का शव तीन टुकड़ों में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त कुलदीप के रूप में हुई है। पुलिस कुलदीप के मोबाइल कॉल डिटेल व अन्य सबूतों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें