फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद रीजन के सात बस अड्डों की बदलेगी सूरत

Thu, 11 Dec 2014 11:55 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद रीजन के सात रोडवेज बस अड्डों की सूरत बदली-बदली नजर आएगी। इनमें गाजियाबाद, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों के भी बस अड्डे शामिल हैं।
विज्ञापन


यूपी परिवहन निगम के शीर्ष अधिकारियों ने इन बस अड्डों के कायाकल्प के लिए स्थानीय रोडवेज अफसरों से प्रस्ताव मांगे हैं।

माना जा रहा है कि जल्द ही इन बस अड्डों की दशा सुधारने के लिए रोडवेज को फंड जारी किया जा सकता है। इस फंड से यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए संसाधन विकसित किए जाएंगे।

दरअसल, प्रदेश में बस अड्डों के कायाकल्प के लिए शासन की ओर से 66 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाना है। निगम के एडिशनल मैनेजिंग डायरेक्टर के. विजेंद्रा पांड्यान ने सभी रीजन से ऐसे बस अड्डों की सूची मांगी है जिनमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि रीजन से मुरादनगर, मोदीनगर, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, दादरी और गाजियाबाद के बस अड्डों का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

इन बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि इन बजट एलॉट हुआ तो संबंधित बस अड्डों का कायाकल्प कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें