फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शीशमहल के मुद्दे पर पंजाब में भी आप को घेरेगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब की जनता से की शीशमहल की सच्चाई देखने की अपील, आप सरकार पर विकास के बजाय प्रचार और निजी विलासिता को तरजीह देने का लगाया आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में शीशमहल का मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अब पंजाब की राजनीति में भी आम आदमी पार्टी (आप) को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने पंजाब की जनता से शीशमहल की सच्चाई देखने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि आप ने दिल्ली में 12 साल तक विकास के नाम पर खोखले वादे और विज्ञापन किए। अब पंजाब में भी इसी कार्यशैली को दोहराया जा रहा है।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोग लंबे समय से शीशमहल की सच्चाई जानना चाहते थे। अब पंजाब की जनता को भी इसे देखना चाहिए, ताकि वह आप सरकार की वास्तविक प्राथमिकताओं को समझ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स का पैसा बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के बजाय निजी विलासिता और राजनीतिक प्रचार पर खर्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता ने रोजगार, बेहतर शासन और मजबूत जनसुविधाओं की उम्मीद के साथ आप को सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय प्रचार और दावों पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारों की प्राथमिकता छवि चमकाना नहीं, बल्कि जनता की समस्याएं दूर करना होनी चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी खजाने का हर रुपया जनहित में खर्च होना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसे सरकार के दावों तथा जमीनी कामकाज के आधार पर अपना फैसला करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें