फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल जीतने के लिए भाजपा की ये है रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ जीतो चुनाव जीतो की योजना पर भाजपा ने काम शुरू कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख पार्टी ने दिल्ली में करीब 550 शक्ति केंद्र बनाए हैं, और हर केंद्र पर 6 से 8 पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं की तैनाती तय की गयी है। रविवार से इन केंद्रों पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली के सांसद भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव को देखकर प्रदेश भाजपा अपना जमीनी संगठन मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, सांसद रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और महेश गिरी इन शक्ति केंद्रों पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

रविवार सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आने वाले करोल बाग व नई दिल्ली के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों व पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुईं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह, महामंत्री संगठन विजय शर्मा व सांसद मीनाक्षी लेखी ने सदस्यता व स्वछता अभियान को तेज करने की अपील की।
विज्ञापन


सार्वजनिक अवकाश की मांग की
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आरपी सिंह ने उपराज्यपाल नजीब जंग से हिंदू-सिख भाई चारे के प्रतीक गुरु तेगबहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेसी दिग्गजों ने शुरू की कसरत

दिल्ली विधानसभा चुनावी दंगल में उतरने के लिए कांग्रेसी दिग्गजों ने कसरत शुरू कर दी है। यह अलग बात है कि अभी अखाड़े में होने वाली मैच की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन विरोधियों को पटखनी देने के हर दांव की प्रैक्टिस कांग्रेस दिग्गज अभी से कर रहे हैं। रविवार को उत्तम नगर विधानसभा में पर्दाफाश रैली की गई तो आरकेपुरम में कार्यकर्ता सम्मेलन और दक्षिण दिल्ली के राजनगर में कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई। सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं ने विरोधी पार्टियों पर हमला बोला।

उत्तम नगर की पर्दाफाश रैली में पूर्व सांसद सज्जन कुमार ने कहा कि गैर कांग्रेसी सरकार के आने से अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्य रुक गए हैं। बिजली मीटर का जबरदस्ती लोड बढ़ाकर जारी किए जा रहे बिल में एक हजार करोड़ रुपये के गड़बड़झाले का आरोप इन नेताओं ने लगाया है। मोहन गार्डन में आयोजित इस रैली में लोगों से बढ़े हुए पानी के बिल जमा नहीं कराने का आह्वान किया गया। इतना ही नहीं एक प्रस्ताव पास करके बढ़े बिल जमा नहीं कराने और बिल की होली जलाने का निर्णय भी लिया गया।

मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार गई है तब से गलियों में लगे पीने के पानी के नल भी काट दिए गए हैं। जल बोर्ड जुर्माना लगाकर चालान भी काट रहा है। इसके साथ ही नेताओं ने तीनों कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकाल में किए विकास कार्र्यों का जिक्र किया। वहीं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस विरोधी दलों से मुकाबला करने का कहा गया। उल्लेखनीय है कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए तो भाजपा व कांग्रेस के नेता भी अपनी-अपनी तैयारी में कूद पड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें