फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा ने किसान और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदेश भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा और ओबीसी मोर्चा में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति और पार्टी नेतृत्व व जिलाध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद दोनों मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 14 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सोलंकी ने प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इनमें आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, आठ मंत्री और एक कार्यालय मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा एक मुख्य प्रवक्ता, दो प्रवक्ता, एक मीडिया, एक सोशल मीडिया और एक आईटी प्रमुख नियुक्त किया है। किसान मोर्चा में केशवपुरम से मुकेश कुमार राव, चांदनी चौक से सत्यभान सिकरवार, उत्तर-पूर्वी से सुरेंद्र साहू, नवीन शाहदरा से रविंद्र चौधरी, मयूर विहार से अजब सिंह और शाहदरा से सुभाष शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नई दिल्ली से ब्रह्म प्रकाश टोकस, करोल बाग से सरजीवन बिंदल, उत्तर-पश्चिम से सुदेश बालियान, बाहरी दिल्ली से अनिल दराल, पश्चिमी दिल्ली से रविंदर गौड़, नजफगढ़ से संदीप सहरावत, महरौली से ईश्वर प्रधान और दक्षिणी दिल्ली से राम निवास भड़ाना को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

वहीं, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल ने भी नई टीम की घोषणा की। मोर्चे में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, आठ मंत्री और एक कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं। चार प्रवक्ता, एक-एक मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी प्रमुख बनाया है। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्षों में केशवपुरम से लोकेश चंदेला, चांदनी चौक से संजय गहलोत, उत्तर-पूर्वी से नितिन चौधरी, नवीन शाहदरा से सोमपाल पांचाल, मयूर विहार से गौरव डेढ़ा, शाहदरा से मनोज चौधरी, नई दिल्ली से अश्वनी यादव और करोल बाग से ऋषि तंवर शामिल हैं। उत्तर-पश्चिम से अशोक वर्मा, बाहरी दिल्ली से उमेश विश्वकर्मा, पश्चिमी दिल्ली से नीरज गुप्ता, नजफगढ़ से दीपक डागर, महरौली से बलराज सिंह चौधरी और दक्षिणी दिल्ली से पुष्पेंद्र राठौर को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें