फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर होने वाला है कुछ अनोखा

Sun, 02 Feb 2014 05:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी इस साल विवाह के लिए बेहद दुर्लभ संयोग लेकर आ रही है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कोई भी पंडित शादी कराने के लिए खाली नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


हालांकि अबूझ मुहूर्त चार फरवरी को है, लेकिन नक्षत्रों की विशेष गति के कारण शादी का सिलसिला तीन फरवरी से ही शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों की मानें तो दो दिनों के भीतर 250 से अधिक विवाह समारोह होंगे।

पंडित रमाशंकर बताते हैं कि अबूझ मुहूर्त ऐसा होता है, जिसमें विवाह करने पर किसी प्रकार का राशि दोष प्रभाव नहीं डालता। बसंत पंचमी पर चार फरवरी को यह योग बन रहा है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि तीन फरवरी को शिव और सिद्ध योग स्थापित हो रहा है। ऐसे में इस दिन भी खूब विवाह होंगे। तीन फरवरी की दोपहर ढाई बजे से पंचमी लग जाएगी। रात में शिव योग के बाद सिद्ध योग लगेगा। इसके कारण यह मुहूर्त श्रेष्ठ हो जाएगा।

पंडित शिव कुमार ने बताया कि चार फरवरी की सुबह साढ़े चार बजे से रेवती नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो पांच फरवरी सुबह साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस नक्षत्र में भी विवाह बेहद शुभ होता है।

एक पंडित के पास तीन-तीन बुकिंग
पंडित शिव कुमार की मानें तो तीन और चार फरवरी के लिए प्रत्येक पंडित के पास दिन में दो से तीन बुकिंग है। उन्होंने स्वयं कई लोगों के लिए पंडित का बंदोबस्त किया है। यही हाल बैंक्वेट हाल और बारात घरों का है। दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के प्रबंधक सतपाल सिंह ने बताया कि उनके समेत लगभग सभी बैंक्वेट हाल इन दो दिनों के लिए बुक हो चुके हैं। अबूझ मुहूर्त के मद्देनजर शादी की खरीदारी के लिए रविवार को बाजारों में भी खासी चहल पहल दिखाई दी।

सोच समझकर निकलें घर से
शहर में ओल्ड दिल्ली रोड और शीतला माता मंदिर से पालम विहार रोड पर बैंक्वेट हाल की भरमार है। शादी विवाह के आयोजन शुरू होने के बाद तो इन दोनों ही मुख्य मार्गों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो जाती है। ओल्ड दिल्ली रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल्स की वजह से जहां जाम का असर इफ्को चौक से पालम विहार तक पहुंचता है, वहीं शीतला माता रोड पर स्थित बैंक्वेट हॉल्स की वजह से अतुल कटारिया चौक, सेक्टर पांच, रेलवे रोड क्षेत्र में जाम लग जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें