दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए अवध यूनिवर्सिटी में फर्जी आरटीआई उनके भाई नगेन्द्र तोमर ने दायर की थी। दिल्ली पुलिस के सामने पूर्व कानून मंत्री तोमर ने खुद ये खुलासा किया है।
पूर्व कानून मंत्री के इस खुलासे केबाद अब उनके छोटे भाई व पेशे से वकील नगेन्द्र तोमर पर गाज गिर सकती है। दिल्ली पुलिस ने नगेन्द्र तोमर को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए हौजखास थाने में बुलाया है।
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने नगेन्द्र को पूछताछ के लिए बुलाने की पुष्टि की है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से जितेन्द्र तोमर का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। माईग्रेशन सर्टिफिकेट का सीरियल नंबर फर्जी है।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जितेन्द्र तोमर की बीएससी की डिग्री की जानकारी के लिए वकील दीपक वोहरा ने अवध यूनिवर्सिटी में आरटीआई लगाई थी। इस आरटीआई से जितेन्द्र तोमर को लगा कि उसकी बीएससी की डिग्री सही हो सकती है।