फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की ठगी में कंपनी का कथित निदेशक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का देता था झांसा

Wed, 30 Dec 2020 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चार करोड़ की ठगी में एक कंपनी के कथित निदेशक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लोगों को रियल एस्टेट में निवेश करने पर रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। इस मामले में आरोपी की बहन और जीजा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी निखिल मिश्रा के रूप में हुई है। निखिल वाणिज्य में स्नातक है और वर्ष 2017 से गुरुग्राम स्थित कॉन्सेंट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव के पद पर काम कर रहा था। वर्ष 2018 में मंगतराम सहित अन्य लोगों ने शाखा में ठगी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रिया अरोड़ा नाम की महिला खुद को एक रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक बताती थी। उसके पति हरीश अरोड़ा और भाई निखिल मिश्रा भी निदेशक हैं। प्रिया ने लोगों के बताया कि कंपनी दिल्ली में कई मॉल का निर्माण कर रही है। 

यदि वे इस परियोजना में निवेश करते हैं तो एक वर्ष में उनके निवेश से दोगुना रकम कंपनी उन्हें देगी। साथ ही मॉल में दुकान के लिए जगह भी देगी। आरोपियों के झांसे में आकर 14 लोगों ने चार करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। बाद में शिकायतकर्ता को न तो दोगुनी राशि मिली और न ही निवेश किए गए पैसे लौटाए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  छानबीन में पता चला कि प्रिया अरोड़ा अपने पति और भाई के साथ ठगी की घटना को अंजाम दे रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने 11 मार्च 2019 को प्रिया को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके पति को इस वर्ष जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया। छानबीन में निखिल ने ठगी में शामिल होने से इंकार कर दिया, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि निखिल के खाते में नौ लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को निखिल को पूछताछ के लिए बुलाया और पैसों के ट्रांजक्शन के बारे में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें