फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: गलन और सर्द हवा से कांपे दिल्लीवाले, अभी जारी रहेगा शीतलहर का कहर

Wed, 30 Dec 2020 03:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

  • सामान्य से 3 डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
  • अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सिय तक पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
सर्दी का सामना... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के कहर के बीच अगले दो दिनों में भी दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान के 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बनी हुई है। इस वजह से गलन वाली सर्दी जारी रहेगी। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकली, लेकिन तेज हवा के आगे बेअसर रही। गलन की वजह से घरों में दुबके लोग भी कंपकंपाते रहे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से दोपहर में धूप के बावजूद ठिठुरन जारी रही। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94  और न्यूनतम 47 फ़ीसदी दर्ज किया गया। उधर, आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया। जफरपुर में 3.1 और लोदी रोड में 2.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

स्काईमेटवेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। इस वजह से उत्तरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का दौर भी समाप्त है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठिठुरन और बढ़ेगी। रात में न्यूनतम तापमान में कमी होने के साथ-साथ दिन के तापमान में भी कमी होने की संभावना है।  गौरतलब है कि गत दिनों मौसम विभाग ने 28 दिसंबर से समूचे उत्तर भारत के गंभीर श्रेणी की शीत लहर के चपेट में आने की संभावना जताई थी। शराब का सेवन न करने के साथ लोगों को घरों में रहने की सलाह दी थी। इस सीजन का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पिछले सप्ताह दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में खराब श्रेणी में रहा प्रदूषण का स्तर
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी से निकलकर मंगलवार को खराब श्रेणी में पहुंच गया। हालांकि, आगामी 2 दिनों में प्रदूषण का स्तर वापस बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 265 दर्ज किया गया। नए वर्ष पर प्रदूषण के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी होना अहम कारण बताया जा रहा है। सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 282 और पीएम 2.5 का स्तर 106 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


कहां-कितना रहा एक्यूआई
फरीदाबाद          291
गाजियाबाद         283
ग्रेटर नोएडा        272
नोएडा                258
गुरुग्राम              214

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें