फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फिर जहरीली हुई हवा, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची बयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीपीसीबी के अनुसार, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 294 और पीएम2.5 की मात्रा 147.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गति बदलने से फिजा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 305 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 34 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 384 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 311, गुरुग्राम में 297 और ग्रेटर नोएडा में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 188 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।
विज्ञापन



दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 12.63 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.75, आवासीय इलाकों से 3.33, निर्माण गतिविधियों से 2.06 और सड़क से उड़ने वाली धूल प्रदूषण की 1.12 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1350 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 7000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 294 और पीएम2.5 की मात्रा 147.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें