फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत मेले में डिजिटल लेनदेन के फायदे बताए

Fri, 17 Feb 2017 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गांव भोंडसी के ग्राम सचिवालय में शुक्रवार को बसंत मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासन ने लोगों को डिजिटल लेनदेन के फायदे के बारे में जानकारी दी। यहां पहुंचे लोगों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को भी सुना गया। मेले का उद्घाटन सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने किया। 
विज्ञापन


विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बसंत मेले को आयोजित किया जा रहा है। ताकि लोगों को सभी नागरिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। मेले में सबसे अधिक भीड़ बिजली विभाग के स्टॉल पर देखने को मिली। यहां विधायक ने सभी की समस्याएं सुनी। 
विज्ञापन


सोहना के एसडीएम सतीश यादव ने कहा कि सरकार ने आम जनता को कैशलेस ट्रांजैक्शन के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए खंड स्तर पर बसंत मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है। मेले का मुख्य मकसद लोगों को कैशलेस लेनदेन के लिए आगे लाना है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें