फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेवासन में दूसरे दिन भी 25 से अधिक दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के रेवासन गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रेवासन से कंवरसीका रोड तक करीब 20 से 25 अवैध दुकानों और निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जे में थी।
कार्रवाई के दौरान रेवासन गांव के इरफान खान ने अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि ग्रामीणों को पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने भी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने हालात को शांतिपूर्वक नियंत्रित रखते हुए अभियान पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी इंदरी नितिन यादव ने बताया कि संबंधित लोगों को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने के कारण मजबूरन जेसीबी की सहायता से कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें