फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वन विभाग की भूमि पर बनी सड़क मामले में ग्राम पंचायत से 1.37 लाख रुपये की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशि जमा कराने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू।
उपमंडल की ग्राम पंचायत बिस्सर अकबरपुर द्वारा वन विभाग की भूमि पर सड़क निर्माण किए जाने के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पंचायत से 1 लाख 37 हजार 281 रुपये की रिकवरी निर्धारित की गई है। यह कार्रवाई सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिस्सर अकबरपुर निवासी भागमल ने सीएम विंडो पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत द्वारा वन विभाग की भूमि पर सड़क का निर्माण कराया गया था, जिसे बाद में ध्वस्त कर दिया गया। शिकायत के आधार पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तावडू कार्यालय द्वारा मामले की जांच के लिए उपमंडल अधिकारी, पंचायती राज तावडू को पत्र भेजा गया था। जांच के दौरान संबंधित स्थल का निरीक्षण किया गया और सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से का विस्तृत आकलन तैयार किया गया। उपमंडल अधिकारी, पंचायती राज तावडू द्वारा 26 जून को प्रस्तुत रिपोर्ट में 133 फीट लंबाई के क्षतिग्रस्त सड़क हिस्से का मूल्यांकन करते हुए 1,37,281 रुपये की रिकवरी राशि निर्धारित की गई। रिपोर्ट के आधार पर बीडीपीओ तावडू ने ग्राम पंचायत बिस्सर अकबरपुर के सरपंच को निर्देश जारी करते हुए उक्त राशि दो दिनों के भीतर पंचायत फंड में जमा कर रसीद सहित रिपोर्ट खंड कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया। इस संबंध में तावडू के बीडीपीओ अरुण कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से किसी प्रकार का गलत इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह एक मामूली विवाद से जुड़ा मामला था, जिसकी जांच के बाद निर्धारित रिकवरी राशि पंचायत की ओर से जमा कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें