फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में एटीएम काटकर 19 लाख रुपये चुराने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से खुला एटीएम चोरी का राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंडावली इलाके में एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर 19 लाख रुपये से अधिक की चोरी करने के मामले में राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात हरियाणा के पलवल निवासी रॉबिन (26) इमरान मेवाती गिरोह का सदस्य है। पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल की गई कार और चोरी की गई नकदी में से 22,500 रुपये बरामद किए हैं। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंकज कुमार ने बताया कि हिटाची पेमेंट्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कानूनी सलाहकार गौरव बैसला की शिकायत पर मंडावली फजलपुर थाने में 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार पश्चिम विनोद नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में 29 अप्रैल को 22 लाख रुपये डाले गए थे और ग्राहकों की निकासी के बाद मशीन में 19,32,600 रुपये शेष थे। इसमें आरोप लगाया कि 29 और 30 अप्रैल की दरमियानी रात करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से मशीन काटकर यह रकम उड़ा ली।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त कुमार ने बताया कि जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने पर पता चला कि इमरान अपने साथियों रॉबिन और भूरा के साथ इस वारदात में शामिल था। उन्होंने बताया कि, तकनीकी निगरानी के जरिये इंस्पेक्टर विवेक मलिक, एसआई उमरदीन और एसआई प्रदीप की टीम ने आरोपी रॉबिन का पता लगाया और राजस्थान के भरतपुर में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके मुताबिक, पूछताछ में रॉबिन ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह पेशे से चालक है और आर्थिक तंगी के कारण वह अपने गांव के ही इमरान मेवाती के संपर्क में आया, जिसने उसे एटीएम चोरी में बड़े मुनाफे का लालच दिया था। उसने कहा कि 29 अप्रैल को इमरान, भूरा और उसने साजिश रची और दिल्ली आकर वारदात को अंजाम दिया तथा पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान मेवाती एक अंतरराज्यीय अपराधी है, जो भारत के विभिन्न राज्यों में एटीएम चोरी और मशीन काटने के 25 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें