फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुख्यमंत्री पर हमला करने वाले आरोपियों के साथ जेल में मारपीट, कोर्ट ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। पिछले साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में जेल में बंद दो आरोपियों ने दावा किया है कि जेल के अन्य कैदियों ने उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत गर्ग ने राजेशभाई खिमजीभाई सकारिया और तहसीन रजा शेख की अर्जी पर तिहाड़ जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन



दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सिद्धांत मालिक ने अदालत में अर्जी दाखिल कर कहा कि उनके मुवक्किलों को जेल में साथी कैदियों द्वारा बुरी तरह मारा गया और मौत की धमकियां दी गईं। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपियों के परिवारों को भी धमकियां मिल रही हैं। न्यायाधीश ने जेल प्रशासन से इन आरोपों पर अपना जवाब पेश करने को कहा है। दोनों आरोपी पिछले साल दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। वर्तमान में वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें