फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 13 से 20 सितंबर तक होगा 30वां विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सावन कृपाल रूहानी मिशन की ओर से दिल्ली में 13 से 20 सितंबर तक 30वां विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बार सम्मेलन विशेष होगा, क्योंकि मिशन प्रमुख संत राजिन्दर सिंह महाराज का 80वां जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और कनाडा समेत कई देशों के प्रतिनिधि व आध्यात्मिक नेता इसमें शामिल होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशिष्ट अतिथियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
आठ दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 13 से 18 सितंबर तक कृपाल बाग और 19-20 सितंबर को बुराड़ी स्थित संत दर्शन सिंह धाम में होगा। इसमें आध्यात्मिक प्रवचन, ध्यान-अभ्यास कार्यशालाएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 सितंबर को संत दर्शन सिंह महाराज के 105वें जन्मोत्सव पर सेमिनार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन के तहत समाजसेवा के कार्यक्रम भी होंगे। 12 सितंबर को 68वां रक्तदान शिविर, 13 सितंबर को 43वां मुफ्त नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी शिविर और 20 सितंबर को 23वां वस्त्र वितरण शिविर लगाया जाएगा। 19 सितंबर को संत राजिन्दर सिंह महाराज के 80वें जन्मदिन पर रूहानी कव्वाली होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें