सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल के न्यूरोसर्जन की टीम ने दिल्ली निवासी प्रकाशवती (60वर्ष) के दिमाग का ट्यूमर उनसे बात करते-करते निकाल दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को बहुत मामूली सा एनेस्थीसिया दिया गया था और ऑपरेशन का हिस्सा सुन्न कर दिया गया था। ऑपरेशन की इस अवेक क्रेनीटोमी विधि में मरीज होशो हवास में रहता है। डॉक्टरों का दावा है कि एनसीआर में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है।
न्यूरोसर्जन डॉ. देबब्रत मुखर्जी ने बताया कि प्रकाशवती के चेहरे पर टेढ़ापन और शरीर के बाएं हिस्से में हल्का पैरालिसिस था। बातचीत में पता लगा कि उन्हें अक्सर सिर में दर्द होता था।
तीन अक्तूबर को वह अस्पताल लाई गई थीं और एमआरआई में ट्यूमर की पुष्टि के बाद नौ अक्तूबर को उनके दिमाग की सर्जरी की गई। वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं।