फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू थार का कहर: तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, एक शख्स की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 10 Aug 2025 10:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Car Accident : घटना को अंजाम देने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। घायल शख्स अभी बयान देने की हालत में नहीं है, पुलिस मरने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
थार ने दो लोगों को कुचला, एक की मौके पर ही मौत - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बेकाबू तेज रफ्तार थार का कहर देखने को मिला है। थार ने सड़क पर पैदल चल रहे दो लोगों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में हुआ है। थार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 11 मूर्ति के पास हुई है। 

गाड़ी से शराब की बोतलें मिली
बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं। फोरेंसिक टीम से पूरे वाहन की जांच कराई जा रही है। घायल शख्स अभी बयान देने की हालत में नहीं है, पुलिस मरने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


नई दिल्ली डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, "आज चाणक्यपुरी में सुबह करीब 6:30 बजे हमारी पेट्रोलिंग गाड़ी ने देखा कि एक एक्सीडेंट हुआ है। कार चालक का नाम आशीष है और वो गुडगांव से शकरपुर की ओर जा रहा था। गाड़ी उसके दोस्त की थी। फुटपाथ पर उसकी टक्कर 2 लोगों से हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। हम पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi: लालकिले की सुरक्षा में फिर सेंध, विस्फोटक लेकर घुसा डमी आतंकी; 'दहशतगर्द' ने सेल्फी ली और बनाई वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें