फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज टीएचए में रहेगा डायवर्जन, रूट देखकर निकलें

Wed, 07 Oct 2015 06:00 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह घर से रूट डायवर्जन देखकर ही निकलें। दरअसल, हिंडन एयरफोर्स-डे के मद्देनजर टीएचए में सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा। इस दौरान वाहनों को डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान दो सीओ, 4 एसएचओ-एसओ, 31 दरोगा, 13 एचसी, 7 महिला उपनिरीक्षक, 20 महिला कांस्टेबल, 300 सिपाही, 30 होमगार्ड, दो क्रेन, 1 वज्रवाहन-मयफोर्स, 7 पीसीआर, 2 टिंचर गैस, 2 फायर टैंकर तैनात किए जाएंगे।

रूट डायवर्जन
भोपुरा से हिंडन एयरफोर्स की तरफ आने वाले वाहनों को करण गेट बैरियर से राजेंद्रनगर की ओर मोड़ा जाएगा, वहां से ट्रैफिक साहिबाबाद रोड पर निकाला जाएगा।

अगर कोई भारी वाहन प्रवेश कर जाता है तो उस वाहन को सीमा क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

गाजियाबाद से करहेड़ा और एयरफोर्स की तरफ आने वाले वाहनों को करहेड़ा पर रोका जाएगा। जो पंटून पुल पर मेरठ/राजनगर एक्सटेंशन की ओर से आएंगे उनको करहेड़ा कट से वाया मोहन नगर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन नगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें