फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी टीएचए को नहीं मिलेगा पानी

Mon, 29 Jun 2015 01:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में सिल्ट की मात्रा कम हो जाने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया। सोमवार की शाम तक पानी प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट में पहुंच जाएगा। हालांकि सोमवार को दिन भर नोएडा और टीएचए की कालोनियों को गंगाजल सप्लाई नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


प्लांट अधिकारियों के मुताबिक सोमवार की रात से कालोनियों को गंगाजल मिल सकेगा। इधर, रविवार को भी गंगाजल न मिलने से लोगों को वीकेंड पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से हुए भू-स्खलन के चलते गंगा में सिल्ट की मात्रा 10000 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) से ज्यादा हो गई थी। पांच हजार पीपीएम से ज्यादा पर गंगनहर बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में हरिद्वार सिंचाई विभाग ने गंगनहर बंद कर दी थी। शनिवार रात 11 बजे से गंगाजल प्लांट बंद हो गया था। रविवार को टीएचए की नौ कालोनियों और नोएडा की कालोनियों को गंगाजल नहीं मिल सका।

सिल्ट की मात्रा कम हो जाने पर सिंचाई विभाग ने रविवार सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से गंगनहर में पानी छोड़ दिया है। यह पानी सोमवार की शाम तक प्रताप विहार प्लांट में पहुंचेगा।

अधिकारियों का कहना है कि सोमवार की शाम पांच बजे तक भी पानी मिल जाता है तो साढ़े सात बजे तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

संडे को नहीं मिला गंगाजल प्यासे रहे लोग
हरिद्वार से गंगनहर में पानी नहीं छोड़े जाने से टीएचए में गंगाजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इस वजह से रविवार को हजारों लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा।

कई कालोनियों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही, जबकि कुछ कालोनियों में थोड़ी ही देर पानी मिला। अधिकारियों की मानें तो कुछ और दिन लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम के लोगों को रविवार को मात्र बीस मिनट ही पानी की सप्लाई की गई। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोग पानी नहीं भर सके। साथ ही कम प्रेशर की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।

घरों में जो पानी स्टोर था उससे रोजमर्रा का काम किया गया। शाम को भी पानी की आपूर्ति नहीं होने से समस्या बढ़ गई। परेशान लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ा। वहीं, डेल्टा कालोनी में पानी की आपूर्ति पूरी तरह  प्रभावित रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें