फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: आतंकियों ने तीन जगह सुरक्षा बलों पर दागे ग्रेनेड, जवान समेत दो घायल

Mon, 22 Jan 2018 11:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों ने घाटी में सुरक्षा बलों पर हमले तेज कर दिए हैं। मारो और भागो की रणनीति के तहत आतंकियों ने बारामुला और पुलवामा में तीन जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। बारामुला पुलिस थाना, पुलवामा में सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंके। 
विज्ञापन


इस हमले में एक नागरिक और एक पुलिस जवान घायल हो गया। जबकि सीआरपीएफ पोस्ट पर भी गोली चलाकर आतंकी भाग गए। आतंकियों की धरपकड़ के लिए आसपास क्षेत्र को घेर लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है। 

आतंकियों ने पंपोर के दरंगबल क्षेत्र में सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक नागरिक घायल हो गया। हमले में कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। उधर, पुलवामा के लस्सी पोरा क्षेत्र में ही आतंकियों ने सीआरपीएफ की संतरी पोस्ट पर गोली चलाई। 
विज्ञापन


जवानों की जवाबी कार्रवाई के कारण आतंकी फरार हो गए। सोमवार शाम पौने सात बजे के करीब बारामुला थाने में ग्रेनेड से हमला किया। संतरी पोस्ट पर तैनात एक जवान रफीक अहमद निवासी लोलाब कुपवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस जवानों को अलर्ट कर दिया है और क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। 

एसएसपी पुलवामा मोहम्मद असलम चौधरी ने बताया आतंकियों द्वारा संतरी पोस्ट पर गोली चलाने के बाद क्षेत्र को घेर लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पंपोर में ही सेना की गाड़ी ग्रेनेड हमले में घायल नागरिक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

ग्रेनेड सेना की गाड़ी से टकराकर सड़क पर फटा, जिसके नागरिक घायल हुआ। नजदीक से गुजर रही गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। आतंकियों की जा रही है और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें