देश में दंगे भड़काने के लिए आतंकियों ने क्या-क्या तरीके अपनाए यह जानकर हैरान रह जाएंगे आप।
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम), लश्कर व आईएसआई भारत में बम धमाकों के साथ ही दंगे भी भड़काना चाहते हैं। इसके लिए आईएम आका ने गोपालगढ़ दंगों की फोटो फेसबुक पर डलवाई थीं।
यह खुलासा राजस्थान मॉड्यूल के कथित आतंकी मो. मारूफ और पाक में बैठे आईएम आका अत्ता के बीच हुई चैटिंग से हुआ है। अत्ता ने मारूफ से कहा था कि उन्हें बदला लेना चाहिए।