फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Alert: दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका, विदेशी नेटवर्क से जुड़े स्थानीय गैंगस्टर कर सकते हैं कुछ

Sun, 18 Jan 2026 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन 26 जनवरी से पहले नई दिल्ली समेत देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन 26 जनवरी से पहले नई दिल्ली समेत देश के कई अन्य शहरों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश से संचालित खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी हैंडलरों के लिए काम कर रहे हैं। ये हैंडलर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए आपराधिक नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ये गैंगस्टर हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय हैं और धीरे-धीरे खालिस्तानी आतंकी संगठनों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। दिल्ली में 10 नवंबर, 2025 को लाल किला के पास कार के जरिये किए गए आत्मघाती आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी।  
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में की गई मॉक ड्रिल 
26 जनवरी को इंडिया गेट के सामने कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड से पहले दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मॉक ड्रिल की। लालकिला, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, मेट्रो स्टेशनों, सदर बाजार, खरी बावली पर भी मॉक ड्रिल की गईं। इसका मकसद आतंक हमलों को रोकने की तैयारियों की जांच और संबंधित एजेंसियों, आम लोगों को सतर्क करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें