दोपहर को 12 बजे तक वह खामोश रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा। उसने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी बताया। वह जम्मू में अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव का रहने वाला है।
वह कभी कह रहा था कि दवाई बेचता है, कभी खुद को शॉल बेचने वाला बताता। इतना ही नहीं। उससे सख्ती से पूछा गया तो कहने लगा कि ताजमहल घूमने आया था। उसके बताए मोेबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिवारीजनों से भी खुफिया एजेंसियों ने बात की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलाल के पिता ने कहा कि वह सोापोर में दवाओं का काम करता है जबकि उसकी पत्नी कह रही थी कि वह नाराज होकर चला गया है। दिनभर उससे पूछताछ होती रही।
शाम को नोएडा से एटीएस के एएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव भी मथुरा पहुंचे गए। बिलाल के पास से दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड और आधार कार्ड और दिल्ली के होटल का बिल व दवाओं का बिल मिला है।
मथुरा में रेलवे पुलिस ने एक कश्मीरी युवक बगैर टिकट पकड़ा है। शुरुआती जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कश्मीर के बताए गए पते का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया गया है, जो सही है। कश्मीर पुलिस ने बिलाल के किसी आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन से भी इनकार किया है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।- असीम अरुण, आईजी, एटीएस
बगैर टिकट ट्रेन से पकड़े गए बिलाल अहमद बानी से दिन भर पूछताछ की गई। शाम तक खुफिया सूत्र कहते रहे कि बिलाल दिल्ली में किसी वारदात के लिए आया था लेकिन रात को एटीएस के आईजी ने कहा कि पूछताछ में कुछ भी निगेटिव नहीं मिला है।
अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव निवासी बिलाल अहमद बानी को सुबह दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से बगैर टिकट पकड़ा गया था। संदिग्ध होने पर जीआरपी थाने में उससे पूछताछ की गई। सभी खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की।
किसी ने कुछ खुलकर तो नहीं बताया लेकिन खुफिया सूत्रों के मुताबिक वह दिल्ली में किसी वारदात के फिराक में था। उसने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। कटरीना और सलमान नाम जो उसने बताए हैं उनके बारे में जानकारी की जा रही है। बताया गया कि उसे किसी टैक्सी ड्राइवर के रूप में प्रयोग किया जाना था।
वहीं रात को जब इस संबंध में एटीएस के आईजी असीम अरुण से बात की गई तो उनका कहना था कि रेलवे ने कश्मीर में रहने वाले एक युवक को हैंडओवर किया है। उससे पूछताछ चल रही है। कश्मीर पुलिस से भी सत्यापन कराया जा रहा है। अभी तक कुछ भी निगेटिव नहीं मिला है।
मथुरा में रविवार को अनंतनाग निवासी युवक बिलाल बानी को पकड़े जाने के बाद यह छापेमारी चल रही है। एटीएस दिल्ली-एनसीआर में दो और संदिग्धों की तलाश कर रही है। इसके लिए छापेमारी जारी है। हालांकि एटीएस के उच्चाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।
एटीएस सूत्रों की मानें तो बिलाल बानी को नोएडा लाने के बाद उससे पूछताछ की गई। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में एटीएस की टीम संदिग्धों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चला रही है।
दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह पलवल के पास कश्मीरी युवक बिलाल अहमद बानी बेटिकट पकड़ा गया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण जीआरपी ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।
मथुरा में पूछताछ के दौरान उसने पहले मूक-बधिर होने का नाटक किया। इसके बाद उसने आलपिन से खुद को लहूलुहान कर लिया तो उस पर शक और बढ़ गया। एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (एटीएस), इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) और लोकल इंटेलिजेंस (एलआईयू) के अधिकारी उससे देर रात तक पूछताछ करते रहे। उससे मिली जानकारियों का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया जाएगा।
दोपहर तक वह खामोश रहा लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो बोलने लगा। उसने अपना नाम बिलाल अहमद बानी पुत्र रमजान बानी बताया। वह जम्मू में अनंतनाग जिले के गांव दिलगांव का रहने वाला है। उसके बताए मोेबाइल नंबरों के आधार पर उसके परिवारीजनों से भी खुफिया एजेंसियों ने बात की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिलाल के पिता ने कहा कि वह सोापोर में दवाओं का काम करता है जबकि उसकी पत्नी कह रही थी कि वह नाराज होकर चला गया है। दिनभर उससे पूछताछ होती रही। शाम को नोएडा से एटीएस के एएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव भी मथुरा पहुंचे गए। बिलाल के पास से दो एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सिम कार्ड और आधार कार्ड और दिल्ली के होटल का बिल व दवाओं का बिल मिला है।
मथुरा में रेलवे पुलिस ने एक कश्मीरी युवक बगैर टिकट पकड़ा है। शुरुआती जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। कश्मीर के बताए गए पते का कश्मीर पुलिस से सत्यापन कराया गया है, जो सही है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है।- असीम अरुण, आईजी, एटीएस