फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस की तर्ज पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, खुफिया विभाग ने दिए इनपुट

Mon, 31 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 
- खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को दिए इनपुट, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

पुरुषोत्तम वर्मा       
नई दिल्ली।
विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और एनसीआर में पेरिस की तर्ज पर आतंकी हमले हो सकता हैं। आतंकी हथियारों के अलावा हमले के लिए कोई अन्य तरीके भी अपना सकते हैं। देश के खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को इस तरह के इनपुट दिए हैं। इसे दिल्ली पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया है।
विज्ञापन


आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी यूनिट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग से इनपुट मिले हैं कि जम्मू-कश्मीर के रास्ते कुछ आतंकी भारत में घुस चुके हैं।

ये पेरिस व लंदन की तर्ज पर दिल्ली व एनसीआर में आतंकी हमले करने की फिराक में हैं। 15 अगस्त या त्योहारों के दौरान ये वारदात करने की तैयारी कर रहे हैं। पेरिस में आतंकी ने कंटेनर से भीड़भाड़ वाली जगह पर लोगों को रौंद दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में जगह-जगह चेकिंग शुरू

- फोटो : Demo Photo
इससे कई लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह आतंकी दिल्ली में भी हमला कर सकते हैं। आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के थानाध्यक्ष व स्टाफ को सतर्क कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रपति भवन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर ज्यादा चौकसी बरती जा रही है।

दिल्ली में बेरिकेड लगाकर जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी गई है। हर दिन होटल व मॉल में बम निरोधक दस्ते चेकिंग कर रहे हैं। नए किराएदारों का वेरिफिकेशन कराने के साथ-साथ उन पर नजर भी रखी जा रही है।

ओखला और वजीराबाद औद्योगिक क्षेत्र के अलावा उन जगहों पर भी सुरक्षा बरती जा रही है, जहां भारी वाहन चलते हैं। इस बात पर भी नजर है कि कहीं किसी से कोई बड़े वाहन को तो छीना नहीं गया है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें