दिल्ली और एनसीआर में पेरिस की तर्ज पर आतंकी हमले हो सकता हैं। आतंकी हथियारों के अलावा हमले के लिए कोई अन्य तरीके भी अपना सकते हैं। देश के खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को इस तरह के इनपुट दिए हैं। इसे दिल्ली पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ साझा किया है।
आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस के आतंक निरोधी यूनिट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग से इनपुट मिले हैं कि जम्मू-कश्मीर के रास्ते कुछ आतंकी भारत में घुस चुके हैं।
ये पेरिस व लंदन की तर्ज पर दिल्ली व एनसीआर में आतंकी हमले करने की फिराक में हैं। 15 अगस्त या त्योहारों के दौरान ये वारदात करने की तैयारी कर रहे हैं। पेरिस में आतंकी ने कंटेनर से भीड़भाड़ वाली जगह पर लोगों को रौंद दिया था।