फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में कई ब्लास्ट का जिम्मेदार आतंकी हुआ गिरफ्तार, भारत को बर्बाद करने की थी ये प्लानिंग

Thu, 15 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ariz khan - फोटो : vivek nigam
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के फरार और मोस्ट वांटेड आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद उर्फ सलीम सर को मंगलवार को उत्तराखंड के बनबासा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इसकी गिरफ्तारी पर सुरक्षा एजेंसियों ने करीब 20 लाख रुपये का इनाम रखा था। इसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दस लाख, दिल्ली पुलिस ने पांच लाख एवं शेष अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा घोषित किया गया था।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय यह आरोपी देश भर में कम से कम पांच आतंकी विस्फोटों में शामिल था जिनमें करीब 165 लोग मारे गए थे और 500 से ज्यादा घायल हुए थे। आरोपी वर्ष 2008 में दिल्ली के बटला हाउस एनकाउंटर के बाद से फरार था। 

विज्ञापन

फिर से नेटवर्क खड़ा करने की फिराक में था

ariz khan - फोटो : vivek nigam
जुनैद नेपाल में रहकर भारत में आईएम और सिमी को फिर से खड़ा करना चहाता था। इसके लिए नेपाल से भारत आता-जाता रहता था।

स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार फरार आतंकियों द्वारा नेपाल में ठिकाना बनाकर भारत में फिर से आईएम और सिमी को खड़ा करने की कोशिशों के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं।

स्पेशल सेल ने इस साल 22 जनवरी को भारत का ओसामा बिन लादेन कहे जाने वाले आतंकी अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में पता चला कि आतंकी आरिज अपने साथी से मिलने भारत-नेपाल सीमा के पास बनबासा आएगा।

दिल्ली सीरियल धमाकों का आरोपी
एसीपी गोविंद शर्मा, इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद, अमूल्य त्यागी, रविंद्र जोशी व सतीश राणा की टीम ने घेराबंदी कर बनबासा के नेपाल रोड स्थित शारदा इंटर कालेज से जुनैद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

वह वर्ष 2008 के दिल्ली के सीरियल ब्लास्ट का चीफ ऑपरेटर था और ग्रेटर कैलाश के एम-ब्लाक में उसने खुद बम रखा था। बम में इस्तेमाल होने वाली बैटरी और घड़ी जैसे सामान को इसने लाजपत राय मार्केट से खरीदा था।
विज्ञापन

जयपुर व अहमदाबाद विस्फोटों में भी हाथ

ariz khan - फोटो : vivek nigam
इसके अलावा वर्ष 2008 में जयपुर और अहमदाबाद के ब्लास्ट समेत उत्तर प्रदेश के वाराणसी एवं अन्य शहरों में हुए धमाकों में उसकी अहम भूमिका थी। बटला हाउस एनकाउंटर के बाद वह एक महीने भारत में रहा और फिर नेपाल भाग गया।

वहां वह तौकीर के साथ रहा और उसी स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने लगा, जिसमें तौकीर पढ़ाता था। इसके बाद दोनों सऊदी अरब चले गए। वर्ष 2017 में दोनों भारत लौटे थे और आईएम एवं सिमी को फिर से खड़ा करना चाहते थे। इसके लिए वे बेरोजगार युवाओं के संपर्क में थे।

एनआईए की चार्जशीट में नाम
एनआईए ने 2012 में देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में जुनैद, यासीन भटकल और रियाज भटकल समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया था और इस संबंध में सितंबर, 2014 में स्पेशल कोर्ट में दायर चार्जशीट में जुनैद का भी नाम शामिल है।

बटला हाउस एनकाउंटर
19 सितंबर, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर के बटला हाउस में इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे थे। उनमें आरिज खान उर्फ जुनैद भी शामिल था। इस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें