फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गौड़ यमुना सिटी में लावारिस कुत्तों और बंदरों का खौफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

-सोसाइटी के अंदर पार्क और गलियों में झुंड में घूमते रहते हैं कुत्ते-बंदर
- कई लोगों पर कर चुके हैं हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में लावारिस कुत्तों और बंदरों की संख्या बढ़ने से लोगों में खौफ है। बच्चे, बूढ़े और जवान डर के साये मेें जी रहे हैं। लोग बच-बचकर बाहर निकलते हैं और बच्चों को अकेले कहीं भेजने से बच रहे हैं। लोगों ने बताया कि सुबह-शाम स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाती है। टहलने वाले लोग, स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग असहज महसूस करते हैं। कई बार कुत्ते झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राह चलते लोगों पर टूट पड़ते हैं। वहीं, बंदर घरों की बालकनी और छतों तक पहुंचकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं। रोकने की कोशिश करने पर काटने के लिए दौड़ते हैं।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासी शिव शंकर राय ने बताया कि काॅलोनी में बंदरों और कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोग घबराए हुए हैं। उनके काटने से रेबीज का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जानवरों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें